महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास में और देश की स्वतंत्रता के ७७ वर्षों के बाद, आज एक स्वर्ण क्षण साकार हो रहा है। हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में गुरु साहिब द्वारा दी गई महान शहादत को समर्पित, महाराष्ट्र शासन द्वारा इस भव्य समागम का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी
उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी
उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी
राज्यमंत्री श्रीमती माधुरी मिसाल जी
आयोजन का विवरण:
दिनांक: २८ फरवरी और १ मार्च, २०२६
स्थान: ओवे मैदान, सेक्टर-२९, खारघर, नवी मुंबई
समय: सुबह ८:०० बजे से रात १०:०० बजे तक
"जब हम गुरु चरणों में नतमस्तक होते हैं, तब हम उन महान संतों और शूरवीरों की भक्ति को भी वंदन करते हैं जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक 'हिंद-दी-चादर' समागम में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। आइए, मिलकर गुरु साहिब की महान शहादत को नमन करें और इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें।
No comments:
Post a Comment