Wednesday, July 8, 2026

 प्रेस नोट

सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी (डीएएसओ-98) बुनियादी प्रशिक्षण क्रमांक-98 के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत समारोह दिनांक 08 जुलाई 2026

केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरिपुबल, मुदखेड के प्रांगण में आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी प्रशिक्षणार्थियों का भव्य दीक्षांत सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री आर. गोपाला कृष्णा राव, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक/प्राचार्य, केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरिपुबल, मुदखेड ने परेड की सलामी ली।

डीएएसओ बुनियादी प्रशिक्षण क्रम संख्या-98 के 57 सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी प्रशिक्षणार्थी, जो देश के विभिन्न राज्यों से बल में भर्ती होकर आये हैं, को 48 सप्ताह का कठिन बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक दक्षता के साथ-साथ विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों, युद्ध कला व इनके ड्यूटी से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस बल में सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों की अहम भूमिका है, जो विपरीत परिस्थितियों में अपने जान की बाजी लगा कर दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करते हैं, वहीं सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी प्रशासनिक कार्यों को भी बखूबी अंजाम देते हैं।

डीएएसओ प्रशिक्षणार्थी के दीक्षांत समारोह के अवसर पर, श्री आर. गोपाला कृष्णा राव, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक/प्राचार्य, केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरिपुबल, मुदखेड ने उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत व अभिनन्दन किया। कमाण्डेंट श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा उप निरीक्षक/जीडी प्रशिक्षणार्थियों को बल की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ इनके इस संकल्प और विश्वास का प्रतीक है कि ये देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तत्पर हैं चाहे वे भारत वर्ष के किसी भी कोने में पदस्थ क्यों न हों।

श्री आर. गोपाला कृष्णा राव, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक/प्राचार्य, केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरिपुबल, मुदखेड ने इन नव प्रशिक्षित अधीनस्थ अधिकारियों को उनके सफलतापूर्वक इस कठिन प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए बधाई दी। अपने भाषण में महानिरीक्षक/प्राचार्य ने ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों का निर्वहन करते समय नए पास आउट अधीनस्थ अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर जोर दिया। महानिरीक्षक/प्राचार्य ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी प्रदान की। परेड के दौरान प्रशिक्षण कर्मचारियों ने विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं के माता-पिता और परिवार के सदस्यों के अलावा, नांदेड़ जिले के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र भी इस भव्य परेड के साक्षी बने।

इस अवसर पर नांदेड़ से आई टीम द्वारा मलखम्ब एवं इस संस्थान के पी. टी.  स्टाफ द्वारा काता, UAC, योगा, आत्मरक्षा सम्बन्धी तकनीकों  का प्रदर्शन किया गया | साथ ही इस अवसर पर सीआरपीएफ सीटीसी मुदखेड के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित नांदेड़ जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

धन्यवाद

00000





No comments:

Post a Comment

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना #शेतकरीकर्जमुक्ती #कर्जमुक्तीयोजना२०२६ #महाराष्ट्रशासन #MahaDGIPR #GovernmentScheme #Fa...